आज की ताजा खबर

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगायी

top-news

विक्की सिंह

कानपुर। गोविन्दनगर थानाक्षेत्र के दबौली इलाके मंे शुक्रवार दोपहर आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।

दबौली निवासी 23 वर्षीय अनुभव त्रिपाठी की गुजैनी नाले के पास अंजली बर्तन भंडार के नाम से दुकान है।


परिवार मे बड़ी बहन अंजली व छोटी बहन रिया है,जबकि माता-पीता की कोरोना काल मे  मौत हो चुकी थी। अनुभव अपनी बहनों के साथ मकान के दो मंजिले पर रहता था और उसके ताऊ परिवार समेत नींचे के हिस्से में रहते थे।

परिजनों ने बताया कि पिछले चार माह से नाले पर पुलिया बनाने का काम चल रहा है,जिसके चलते रास्ता बंद है।

पुलिया के निर्माण कार्य के चलते अनुभव की दुकान भी बंद थी। दुकान बंद होने के  अनुभव की आर्थिक हालत ठीक नही चल रही थी।

जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार दोपहर वह अपने कमरे में गया और कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *