आज की ताजा खबर

गौवंश को बचाने में ब्रेक लगाते ही पीछे से डीसीएम में घुसी दूसरी डीसीएम, चालक की मौत

top-news

रोहित अवस्थी

अजीतमल औरैया। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर प्रतापपुर ब्रिज के पास शुक्रवार देर रात दो डीसीएम की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे से टकराने वाली डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस और हाईवे गश्ती दल ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे इटावा निवासी श्याम सुंदर डीसीएम में कानपुर से टाइल्स पाउडर लादकर ग्वालियर जा रहे थे। प्रतापपुर ब्रिज के पास अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने पर उन्होंने डीसीएम में ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डीसीएम का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा भिड़ी।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी डीसीएम के केबिन के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ मनोज गंगवार, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल और हाईवे गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को सीधा कराकर चालक को बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर उसकी पहचान विशाल कुमार (20) पुत्र ऊदल सिंह निवासी हथूमा, थाना डेरापुर, कानपुर देहात के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार विशाल कानपुर देहात के जैनपुर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज से डीसीएम में घी लादकर आगरा जा रहा था। हादसे की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक की मौत हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/uLbZBQiCHus

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *