आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेटी की शादी में समधी ने खुद को बताया रियल एस्टेट कारोबारी, बाद में कई राज्यों में ठगी के मामले सामने आए; विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा
- दैनिक लोक भारती
- 08 Aug, 2026
अनुराग मिश्रा
रेउसा (सीतापुर)। कई महिलाओं से अलग-अलग नामों और पहचान के आधार पर शादी कर ठगी करने के आरोपी अपने समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी की शादी के दौरान अनुज त्रिवेदी ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि उसके खिलाफ महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में धोखाधड़ी और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। विधायक के मुताबिक अनुज त्रिवेदी और उनका बेटा प्रखर त्रिवेदी वर्तमान में जेल में बंद हैं।
विधायक ज्ञान तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी डॉ. प्रजा तिवारी की शादी 14 फरवरी 2024 को चंद्रावल मिश्रिख निवासी चंद्र प्रकाश त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से की थी। शादी समारोह में करीब 15 हजार गणमान्य लोग शामिल हुए थे। शादी की बातचीत के दौरान अनुज त्रिवेदी ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए कहा था कि उसका कारोबार महाराष्ट्र के मुंबई में है। गांव में भी प्रखर को विद्यालय और खेती-बागवानी का काम करते हुए बताया गया था।
तहरीर के अनुसार विधायक ने प्रखर के बारे में स्थानीय स्तर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, मिश्रिख एमडी कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन मिश्रा समेत अन्य लोगों से जानकारी ली थी। सभी ने अनुज व उसके परिवार को संपन्न कारोबारी और सामाजिक व्यक्ति बताया था। स्थानीय स्तर पर भी उनके खिलाफ कोई शिकायत या आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया था। इसी भरोसे के आधार पर विधायक ने अपनी बेटी का विवाह प्रखर त्रिवेदी से किया।
सोशल मीडिया से सामने आई दूसरी तस्वीर
विधायक ने तहरीर में कहा है कि शादी के करीब ढाई वर्ष बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि अनुज त्रिवेदी के खिलाफ महाराष्ट्र समेत अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी और ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि अनुज ने विधायक से भी झूठ बोलकर अपने कारोबार और अन्य तथ्यों को छिपाया और उनके घर में बेटे की शादी कराई। इससे विधायक के अनुसार उन्हें और उनके परिवार को मानसिक व सामाजिक आघात पहुंचा है।
तहरीर में विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में किसी गलत व्यक्ति का साथ नहीं दिया है। उनका आरोप है कि अनुज त्रिवेदी ने उनसे झूठ बोलकर तथ्यों और अपने व्यवसाय को छिपाते हुए उनके घर में शादी की। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
25 महिलाओं से शादी कर ठगी का आरोप
विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक अनुज त्रिवेदी ने अलग-अलग राज्यों में करीब 25 महिलाओं से शादी कर उनके साथ ठगी की। इस संबंध में महाराष्ट्र समेत अन्य स्थानों पर उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की बात कही गई है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और संबंधित मुकदमों के रिकॉर्ड से होना बाकी है।
रेउसा पुलिस ने विधायक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों, उसकी पहचान और अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







