आज की ताजा खबर

किताबें हाथों में, दिल में देशभक्ति, सुरसंडा के नौनिहालों ने बिखेरी प्रतिभा

top-news

 प्राथमिक विद्यालय सुरसंडा में पहलवान सौरभ दास ने बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री और पुस्तकें

 देशभक्ति गीतों पर नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शोभित शुक्ला

मसौली (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय सुरसंडा में शनिवार को शिक्षा, संस्कार और देशप्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला। पहलवान सौरभ दास की ओर से आयोजित पाठ्य सामग्री वितरण समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें और अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के दो बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।


तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।पहलवान सौरभ दास ने श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत बाबा बलराम दास जी महाराज का उल्लेख करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से 'सब पढ़ें, सब बढ़ें' का संदेश दिया गया।समारोह में दिव्यांश चौधरी, चिराग पासवान, सुहेल, अनुष्का, विशाखा, आयुषी, अंशिका, दिव्यांशी, आयशा, हुदा, आरोही, पल्लवी, जीनत, कासिफा, फिजा, आराधना, शहजादी, अंककेश, सफाद, चिराग, खुशी, सिद्धार्थ और सैय्यदा समेत अन्य बच्चों को पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।

विद्यालय के शिक्षकों शम्हीद इफ्फत, सुधा वर्मा, लक्ष्मी मिश्रा, साक्षी गुप्ता और किरण सिंह ने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, आशु सिंह, पियूष तिवारी, अनुराग सिंह, प्रशांत मिश्रा, करन सिंह, प्रशांत शुक्ला, डॉ. अभिषेक प्रधान, मनीष सिंह, धीरज कुमार (प्रधान सुरसंडा), हिमांशु सिंह और अली हुसैन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बच्चों के हाथों में किताबें, दिल में देशभक्ति और आंखों में भविष्य के सपने हों तो यही मजबूत समाज की नींव तैयार करते हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *