आज की ताजा खबर

थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद और जल निकासी की शिकायतें

top-news

 कब्जेदारी, जल निकासी और आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें

 प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जांच कर शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

शोभित शुक्ला

मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

इनमें भूमि विवाद, जल निकासी और आबादी की भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मलौली निवासी रमेश चंद्र पुत्र माता प्रसाद ने गाटा संख्या 762/228 पर कब्जेदारी को लेकर बिरौली निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र शिव कैलाश के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। वहीं कस्बा मसौली निवासी कन्हैयालाल पुत्र खुशी राम ने बारिश और घर का पानी निकालने की समस्या को लेकर राम समुझ पुत्र आशाराम के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।


इसके अलावा हसनपुर पहाड़ापुर निवासी श्रीदेवी पत्नी केशव राम ने आबादी की भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी बाबादीन पुत्र परमेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने और शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान कराना है।इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली, उप निरीक्षक रामजी पाल, उप निरीक्षक राशिद खान, उप निरीक्षक अजय यादव, राजस्व निरीक्षक भवानी बक्स सिंह, लेखपाल अनुराग पाठक सहित संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *