आज की ताजा खबर

क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा थाना गिलौला का निरीक्षण

top-news

गिलौला I क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा थाना गिलौला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए थाने के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड का गहन अवलोकन किया गया।

लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी,बीट व्यवस्था, क्षेत्र में पुलिसिंग गतिविधियों एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।


क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रावण मास के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों एवं सरकारी संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ताओं एवं आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने महिला एवं बाल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *