आज की ताजा खबर

बड़े ही हर्षो उल्लास से मना नितिन अग्रवाल का 45 वां जन्मदिन

top-news

श्रावस्ती ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का 45 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ सुभाष सत्या जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन श्रावस्ती ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा 51 साधुवो को अंगवस्त्र प्रदान कर मनाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि साधु-संतों की सेवा भारतीय सनातन परंपरा में पुण्य और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग मानी गई है।श्रद्धा और विनम्रता से की गई सेवा सेमन को शांति मिलती है और अहंकार कम होता है।सदाचार और अच्छे संस्कार सीखने को मिलते हैं।ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है।


उन्होंने कहा किईश्वर-भक्ति और श्रद्धा मजबूत होती है।परोपकार और करुणा की भावना बढ़ती है।जीवन में सत्य, संयम और सद्भाव अपनाने की प्रेरणा मिलती है।धार्मिक दृष्टि से इसे पुण्यकारी कर्म माना गया है।उन्होंने कहा कि संतों की सेवा केवल चरणों की सेवा नहीं, बल्कि उनके सद्विचारों को अपने जीवन में उतारने का नाम है।

जहाँ संतों का सम्मान होता है, वहाँ ज्ञान,शांति और सद्भाव का वातावरण बनता है।भाजपा नेता सुभाष सत्या ने कहा कि साधु-संतों की सेवा से मिलता है संतों के सानिध्य से मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विनम्रता से की गई संत सेवा से मन मेंशांति,करुणा और परोपकार की भावना का विकास होता है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि साधु-संतों का सम्मान करें और उनके बताए सत्य, सेवा तथा सदाचार के मार्ग को अपने जीवन में अपनाएं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *