आज की ताजा खबर

खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे: औरैया साइबर पुलिस ने 25 लाख रुपए के 101 मोबाइल खोज निकाले

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया I मोबाइल फोन खोने के बाद उसे दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए औरैया पुलिस ने बड़ी राहत दी है। साइबर थाना पुलिस टीम ने तकनीकी प्रयासों के जरिए 101 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस दिलाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर लगातार काम किया जा रहा था। इसी क्रम में टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से कुल 101 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।


मोबाइल फोन बरामद होने के बाद संबंधित धारकों को इसकी सूचना दी गई। 9 अगस्त 2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गुम मोबाइलों की बरामदगी में CEIR पोर्टल के माध्यम से किए गए तकनीकी प्रयास अहम रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तत्काल अपने स्थानीय थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं और मोबाइल के बिल, IMEI नंबर, आधार कार्ड तथा पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन में प्ले-स्टोर से ‘संचार साथी’ एप डाउनलोड कर लें। भविष्य में मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में इससे आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोगों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिल सके हैं। 101 मोबाइल की बरामदगी को औरैया साइबर पुलिस की उल्लेखनीय सफलता माना जा रहा है।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक राजीव कुमार, प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल मय टीम तथा उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी, साइबर थाना मय हमराह शामिल रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/nLTz26aBg-8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *