आज की ताजा खबर

आर्य समाज मंदिर में चंद्र केतु आर्य के अध्यक्षता में हवन पूजन

top-news

इकौना-श्रावस्तीl आर्य समाज मंदिर इकौना में चंद्र केतु आर्य  के अध्यक्षता में हवन पूजन किया गयाl इस दौरान चंद्र केतु आर्य  ने कहा कि यज्ञ की ऊष्मा मनुष्य के अंतःकरण पर देवत्व की छाप डालती है।

जहाँ यज्ञ होते हैं, वह भूमि एवं प्रदेश सुसंस्कारों की छाप अपने अन्दर धारण कर लेता है और वहाँ जाने वालों पर दीर्घकाल तक प्रभाव डालता रहता है।


प्राचीनकाल में तीर्थ वहीं बने हैं, जहाँ बड़े-बड़े यज्ञ हुए थे। जिन घरों में, जिन स्थानों में यज्ञ होते हैं, वह भी एक प्रकार का तीर्थ बन जाता है और वहाँ जिनका आगमन रहता है, उनकी मनोभूमि उच्च, सुविकसित एवं सुसंस्कृत बनती हैं।

महिलाएँ, छोटे बालक एवं गर्भस्थ बालक विशेष रूप से यज्ञ शक्ति से अनुप्राणित होते हैं। उन्हें सुसंस्कारी बनाने के लिए यज्ञीय वातावरण की समीपता बड़ी उपयोगी सिद्ध होती है।इस अवसर पर अनिल  नयर, अजय कुमार मिश्रा आदि आर्य समाज के लोग मौजूद रहेl

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *