आज की ताजा खबर

सुरक्षा,सम्मान औरआत्मनिर्भरता का दिया संदेश, जानकारी

top-news

श्रावस्ती। पुलिस की ओर से जिले के पांच स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन’का आयोजन किया गया। सम्मेलनों में 500 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


मिशन शक्ति टीमों एवं शक्ति मोबाइल टीम ने कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, सिरसिया, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम की ओर से आयोजित सम्मेलनों में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गृहिणियां, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं तथा किशोरियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *