आज की ताजा खबर

पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का मुख्य आधार: आदित्य यादव

top-news

• स्व. सरनाम सिंह यादव की स्मृति में ग्राम टुंगसैय्या में हुआ विशाल पौधारोपण एवं फलदार पौध वितरण कार्यक्रम

बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टुंगसैय्या में स्व. सरनाम सिंह यादव की पावन स्मृति में एक विशाल पौधारोपण एवं फलदार पौध वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। पूर्व डीजीसी (क्रिमिनल) जवाहर सिंह यादव एवं एडवोकेट भानू यादव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सांसद आदित्य यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री आबिद रज़ा एवं पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा से पधारे मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री जगराम देव ने की तथा सफल संचालन वी. के. सिंह द्वारा किया गया।


वृक्ष मानव जीवन का आधार: सांसद आदित्य यादव

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने कहा, "पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक एवं परम कर्तव्य है।" उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों, युवाओं और बेरोजगारों को उनका पूर्ण हक दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

हर पौधा पर्यावरण व खुशहाली का प्रतीक: आबिद रज़ा

विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह पौधारोपण केवल पर्यावरण सुधार का जरिया नहीं, बल्कि समाज की खुशहाली का प्रतीक है। जैसे-जैसे ये पौधे पनपेंगे, वैसे-वैसे जन-कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को बधाई देते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी बेहद जरूरी है।

 हजारों किसानों को वितरित किए गए फलदार पौधे

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के कर-कमलों से क्षेत्रीय ग्रामवासियों एवं किसानों को हजारों की संख्या में आम, कटहल, अमरूद, करौंदा, जामुन और आंवला के फलदार पौधे वितरित किए गए। तत्पश्चात सांसद आदित्य यादव व अन्य मंचासीन अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत

आयोजक जवाहर सिंह यादव एवं भानू यादव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप मिश्रा, सपा जिला महासचिव उदयवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण पाल सिंह 'गुरु', अवनीश यादव, प्रधान अल्लापुर श्रीपाल सिंह, प्रधान फतेहपुर उदयवीर सिंह, प्रधान पतौरा रोहतास यादव, सोमेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, पूर्व प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *