आज की ताजा खबर

'हर घर तिरंगा' अभियान: देशभक्ति के रंग में रंगेगा बीसलपुर, 11 को निकलेगी भाजपा की विशाल यात्रा

top-news

जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक; 11 बजे बड़ा देवी मंदिर से होगा आगाज

बीसलपुर-पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी 11 अगस्त को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर के पालिका पुस्तकालय भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

यह यात्रा बड़ा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर 12 पत्थर, ईदगाह चौराहा और छोटा चौराहा होते हुए बड़े चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान पूर्व जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल, नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, महामंत्री राकेश गंगवार, कुलदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुपम मित्तल, विकेश गुप्ता, आनंद कृष्ण गुप्ता, संजय भारती, शिवम शुक्ला, उज्जवल अग्रवाल, धीरज रस्तोगी, विपिन गुप्ता, राकेश अवस्थी एवं अजय गुप्ता सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *