आज की ताजा खबर

डीएम ने खमरिया पुल स्थित कांवड़ शिविर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं

top-news

सुरक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल इंतजामों का लिया जायजा; सेवादारों के साथ बैठकर ग्रहण किया प्रसाद

पीलीभीत। सावन माह के उपलक्ष्य में जारी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने खमरिया पुल स्थित 'कांवरती सेवा दल' द्वारा आयोजित जलपान एवं भंडारा शिविर स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।


स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, शुद्ध पेयजल तथा निर्बाध आवागमन का जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं भंडारा स्थल पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान उन्होंने निष्काम भाव से शिवभक्तों की सेवा में जुटे व्यवस्थापकों एवं सेवादारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *