आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वन्यजीव संरक्षण के लिए नरेश लोधी को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का विशिष्ट सेवा सम्मान
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति कलाम व सीएम योगी द्वारा सराहे गए 'बाघ मित्र' मॉडल के जनक हैं नरेश
पीलीभीत। वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष निवारण और सीमावर्ती गांवों में आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में दो दशकों से उल्लेखनीय कार्य कर रहे नरेश कुमार लोधी को विश्व प्रकृति निधि-भारत द्वारा 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से नवाजा गया है। वर्ष 2004 से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से जुड़े नरेश लोधी ने नेपाल सीमा और जंगलों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ा है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में उनकी 'बाघ मित्र' पहल मील का पत्थर साबित हुई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से शुरू हुई इस योजना की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं और अब इसे देशभर के कई राज्यों में लागू किया जा रहा है।
इससे पूर्व उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा 'राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार' और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
नरेश लोधी ने पीलीभीत, दक्षिण खीरी, अमानगढ़ और रानीपुर टाइगर रिजर्व में 'एम-स्ट्राइप्स' गश्त प्रणाली के सफल प्रयोग व प्रशिक्षण में मुख्य भूमिका निभाई। दिल्ली में आयोजित समारोह में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहने पर पीलीभीत में मनीष सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
दिल्ली कार्यक्रम में तराई आर्क लैंडस्केप हेड अनिल कुमार सिंह और डॉ. मुदित गुप्ता उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की निरंतर सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







