आज की ताजा खबर

सावन महापर्व: सपा प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत

top-news

ललौरी खेड़ा से हरिद्वार रवाना हुआ जत्था; क्षेत्र में 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा माहौल

पीलीभीत। पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर अमरिया क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्येंद्र मौर्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

 कांवड़ियों का यह जत्था ब्लॉक ललौरी खेड़ा से हरिद्वार की पवित्र धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है।


श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर अपने गांव के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

अमरिया ब्लॉक में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनका सम्मान करने के लिए गांवों के सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर महंत धर्मेंद्र जी, सोनू कुमार और वीरपाल सागर के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अशोक सैनी, देवकुमार मौर्य और पुनीत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने कांवड़ियों की सुखद, सकुशल और मंगलमय यात्रा की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *