आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
455 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बुलेट, नकदी व मोबाइल बरामद, भेजे गए जेल
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
पूरनपुर-पीलीभीत। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खुटार रोड स्थित मजार तिराहे से घेराबंदी कर दो अफीम तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 455 ग्राम अवैध अफीम, 1,900 रुपये नकद, एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मजार तिराहे के पास बुलेट सवार दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान मोहल्ला खानकाह निवासी 26 वर्षीय जीशान खान पुत्र नौशाद खान के पास से 235 ग्राम अफीम, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
वहीं उसके साथी मोहल्ला खानकाह निवासी 25 वर्षीय दिलशाद रजा पुत्र सलीम के कब्जे से 220 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन मिला। इसके अलावा दोनों के पास से कुल 1,900 रुपये की नकदी भी जब्त की गई।
पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी आने-जाने वाले ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों को अफीम बेचने की फिराक में खड़े थे। मामले में थाना पूरनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा, कांस्टेबल शिवा तालियान, कांस्टेबल कुशलपाल एवं कांस्टेबल लवनीश कुमार शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







