आज की ताजा खबर

हर घर तिरंगा अभियान में व्यापारियों ने निकाली भव्य जागरूकता रैली, दुकानों पर बांटे तिरंगे

top-news

पूरनपुर -पीलीभीत। 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया और अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

रैली का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने किया।


पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख बाजारों में घूम-घूमकर व्यापारियों और आम नागरिकों से 10 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में पूर्ण सहभागिता दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए ध्वज फहराते समय इसकी गरिमा, नियमों और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

व्यापार मंडल ने यह भी अपील की कि 17 अगस्त को अभियान संपन्न होने के बाद तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ उतारकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि राष्ट्रध्वज का किसी भी प्रकार से अनादर न हो।

राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने वाली इस रैली में अशोक खंडेलवाल, जाहिद खान, विजय पाल सिंह विक्की, बलजीत खैरा, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उमर खान, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजा गुप्ता, श्याम गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कौशल जायसवाल, राजेंद्र गुलाटी, राहुल जायसवाल, गौरव पांडेय (एडवोकेट) और अहमद मियां सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *