आज की ताजा खबर

चंदिया हजारा में भीषण भू-कटान से मचा हाहाकार, दर्जनों किसानों की जमीन नदी में समाई

top-news

पूरनपुर -पीलीभीत। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में शारदा नदी का विकराल रूप लगातार तबाही मचा रहा है। नदी के भीषण भू-कटान से पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।

अब तक दर्जनों किसानों की कई एकड़ उपजाऊ भूमि कटकर नदी की जलधारा में समा चुकी है। लगातार बढ़ते कटान से ग्रामीणों में भारी दहशत है और किसानों के सामने अपनी जमीन तथा आजीविका बचाने का संकट खड़ा हो गया है।


रविवार को स्थिति की गंभीरता देखते हुए ग्राम पंचायत सदस्य शिव प्रसाद मजूमदार के नेतृत्व में एक दल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

टीम ने नदी तट पर पहुंचकर कटान का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी जुटाई।

ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी का प्रवाह तेज होने से खेतों का बड़ा हिस्सा कटकर बह रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम हजारा की स्थिति इस समय अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

यदि कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में और अधिक कृषि भूमि तथा बस्तियां नदी की चपेट में आ सकती हैं, जिससे किसानों को अपूरणीय आर्थिक क्षति झेलनी पड़ेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मुख्य मांगें:

अति संवेदनशील स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कटानरोधी कार्य शुरू कराए जाएं।

कटान प्रभावित किसानों को अविलंब राहत सामग्री एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

भविष्य के खतरे को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *