आज की ताजा खबर

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर विधायक अरविंद सिंह ने किया स्वागत, बांटा प्रसाद

top-news

आरिफ सिद्दीकी

कांट। नगर के शाहजहांपुर मार्ग पर आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में ददरौल क्षेत्र के विधायक अरविंद सिंह ने पहुंचकर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जिस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वह पहले कभी देखने को नहीं मिलीं। सरकार का उद्देश्य है कि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।


उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसमें समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए और कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

नगर पंचायत की ओर से शाहजहांपुर मार्ग पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में विधायक ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां शिवभक्तों को प्रसाद एवं जलपान कराया गया।

बरेली मोड़ से कांट तक कई स्थानों पर भी भंडारा लगाए गए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नूरजहां, अमरदीप शुक्ला, डॉ. रजनीश कश्यप, मुनीष कुमार समेत अन्य लोगों ने विधायक अरविंद सिंह का स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ. रजनीश कश्यप, लालजीत राठौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *