आज की ताजा खबर

सेवा कार्यों के लिए अशोक अग्रवाल दिल्ली में सम्मानित

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के आदर्श नगर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और सर्वसमाज के प्रति किए गए सेवा कार्यों के लिए अशोक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी, विनीत पांडे, खुशबू वर्मा और अनिल अग्रवंशी सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अशोक अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता से जुड़े काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *