आज की ताजा खबर

कटका बाजार से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 110 किलोमीटर पैदल चलकर करेंगे बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक

top-news

महाकाल परिवार के आनंद सोनी के नेतृत्व में निकला जत्था, वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद सुल्तानगंज से लेंगे गंगाजल

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। सावन के महीने में बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रविवार को कटका बाजार से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। महाकाल परिवार के आनंद सोनी के नेतृत्व में निकले जत्थे में दर्जनों शिवभक्त शामिल रहे।

यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


जत्थे में शामिल श्रद्धालु पहले सुलतानपुर से ट्रेन के जरिए वाराणसी पहुंचेंगे, जहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल लेकर कांवर यात्रा शुरू की जाएगी।

श्रद्धालु करीब 110 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

महाकाल परिवार के आनंद सोनी ने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से लगातार बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शिवभक्तों में इस यात्रा को लेकर विशेष उत्साह रहता है और श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ यात्रा पूरी करते हैं।

वहीं, दुर्गेश मिश्र ने बताया कि देवघर यात्रा को लेकर कांवरियों में काफी उत्साह है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

जत्थे में निखिल सोनी, सुनील यादव, विजय सोनी, दिनेश जायसवाल, अभिषेक यादव, लक्ष्मण, विभोर सोनी समेत अन्य कांवरिये शामिल रहे। कांवरियों की रवानगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *