आज की ताजा खबर

उर्वरक केंद्रों पर छापेमारी, कई दुकानों से नमूने लिए गए, अनियमितता पर नोटिस जारी

top-news

आंवला। आंवला तहसील क्षेत्र में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर विशेष प्रवर्तन टीमों ने छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान कई दुकानों से खाद के नमूने लिए गए और अनियमितता पाए जाने पर विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। कृषि अधिकारी ने एक बजे जानकारी दी कि छापेमारी के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।


आंवला कस्बे में राधा माधव बीज भंडार का स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया, जिसके लिए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लभारी स्थित बीआर ट्रेडर्स सहित कई अन्य दुकानों से खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया।

सिरौली क्षेत्र की दुकानों पर भी छापामारी कर अभिलेखों की जांच की गई। ऋतुषा तिवारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण रासायनिक उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *