आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कांवड़ यात्रियों को कराया भोजन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
बरेली। तहसील नवाबगंज स्थित कांवड़ विलेज में आज सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विधायक नवाबगंज डॉ एम पी आर्य की मौज़ूदगी में कांवड़ यात्रियों के स्वागत-सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रियों का पुष्प एवं माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया गया तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया।
कांवड़ यात्रियों के लिए कांवड़ विलेज में भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया। कांवड़ विलेज में कांवड़ यात्रियों के मनोरंजन एवं आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, रविंद्र सिंह राठौड़ एवं नीरेंद्र सिंह राठौड़ कांवड़ियों के स्वागत के लिए लगाए गए पंडाल में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए व प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह एवं कांवड़ियों का उपचार करते चिकित्सा चिकित्सक।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कांवड़ यात्रियों में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कांवड़ विलेज में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा, खानपान, विश्राम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर विधायक डॉ एम पी आर्य ने कहा कि शासन एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
विभिन्न स्थानों पर की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक ने कांवड़ विलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पेयजल, भोजन, स्वच्छता, विश्राम, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू रखी जाएं। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक नवाबगंज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा उप जिलाधिकारी नवाबगंज सचिन यादव, उपजिलाधिकारी पूनम भास्कर,पुलिस क्षेत्राधिकारी निलेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







