आज की ताजा खबर

किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने उठाये जनहित मुद्दे

top-news

* समाधान न होने पर दी धरने की चेतावनी

फरीदपुर/बरेली। भाकियू (अराजनैतिक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह की गैर मौजूदगी में तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने ज्ञापन के बिन्दुओं पर 15 कार्य दिवस में कार्रवाई की मांग की।

मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आगामी सितंबर में अगेती आलू और सरसों की बुवाई को देखते हुए पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की गई।


किसानों ने जियो फाइबर केबल डालने के दौरान खोदे जा रहे करीब चार फीट गहरे गड्ढों को खुला छोड़ने पर हादसों की आशंका जताई।

ग्राम डगरोली में जलकल विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त की गई सीसी रोड की मरम्मत कराने की भी मांग की। फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषित पानी से पर्यावरण, भूजल और खेती प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

प्लाईवुड फैक्ट्रियों में यूरिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा सभी इकाइयों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने की मांग भी उठाई गई।

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 अगस्त से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान उपदेश सिंह, कल्याण सिंह, राम रहीस सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *