आज की ताजा खबर

काकोरी काण्ड के शताब्दी वर्ष पर शहीदों को किया याद

top-news

बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा काकोरी कांड की 101 वीं बरसी पर एक दीप शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रविवार को डी.डी.पुरम शहीद स्मारक पर किया गया।

जिसमें शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि काकोरी कांड इतना  बड़ा कांड नहीं था कि उसके अभियुक्तों को फांसी दी जाती लेकिन अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और हमारे बड़े नेताओं की उदासीनता के कारण उन्हें यह दंश भोगना पड़ा।


मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ने कहा कि आज एक सौ एक साल होने के बाद भी हम काकोरी कांड को याद कर रहे हैं इसलिए कि हमारे बहादुर सिपाहियों को फांसी पर लटका दिया गया था।

कार्यक्रम में संरक्षक इं.के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार, राजेश सक्सेना, नरेश मलिक, अनिल सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,डा. एम.एम.अग्रवाल,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, अभय भटनागर, कैप्टन राम लाल, कैप्टन अरविंद, कैप्टन,जसवंत सिंह, सूबेदार गोपाल सिंह मेहरा सहित अनेक लोगों ने एक दीप शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *