आज की ताजा खबर

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

top-news

बरेली। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल ने भाजपा कालीबाड़ी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत बिहारीपुर सब्जी मंडी स्थित खत्री धर्मशाला से श्री बांके बिहारी मंदिर होते हुए कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया।

उन्होंने श्रद्धापूर्वक कलश का पूजन किया। इसके बाद सिर पर पवित्र कलश धारण करते हुए कलश वंदन यात्रा की अगवानी की। खत्री धर्मशाला में आयोजित सभा में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धन से कलश में पवित्र माटी भरकर बरेली भेजी गई है।


कैंट विधायक  संजीव अग्रवाल ने आवाह्न किया कि आने वाली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन हमें हर हाल में अपने घरों पर झंडा फहराते हुए नमन करना है। कलश वंदन यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं और सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के जयकारे लगाए।

कलश वंदन यात्रा बिहारीपुर स्थित खत्री धर्मशाला से चौपला होते हुए कालीबाड़ी काली माता मंदिर से श्यामगंज स्थित संत शिरोमणि गुरू श्री रविदास जी के मंदिर से बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं, जहां कलश वंदन यात्रा का विश्राम हुआ।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, अमरीश कठेरिया, ओम प्रकाश लोधी, प्रभु दयाल लोधी, गौरव गंगवार, महामंत्री हर्षित गुप्ता, महामंत्री अमर सिंह राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष योगेश बंटी, हिमांशु चंद्रा, प्रह्लाद मेहरोत्रा, शिशुपाल कठेरिया, मुकेश मेहरोत्रा, प्रदीप रोहेला, अनुराग भूषण, डॉ.सुरेश रस्तोगी, प्रेमशंकर, पार्षद नीरज रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *