आज की ताजा खबर

बहेड़ी में कांवड़ियों पर बरसे फूल, प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

top-news

बहेड़ी। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मुड़िया टोल प्लाजा के पास प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने कांवड़ियों का अभिनंदन कर पुष्प वर्षा की।

बहेड़ी तहसील में आयोजित शिविर में कांवड़ियों को चाय, नाश्ता और फल वितरित किए गए। प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासन की इस पहल की लोगों ने सराहना की।

उधर, महाकाल सेवा समिति की ओर से रामलीला धर्मशाला में कांवड़ियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कांवड़ियों का स्वागत किया।

व्यवस्था में विवेक गर्ग, अमित अग्रवाल, गौरव मित्तल, संजय श्रीवास्तव, सचिन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, हनी सक्सेना, अनमोल गर्ग और सार्थक गर्ग सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। लाइट व्यवस्था में शंकर गुप्ता ने सहयोग किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *