आज की ताजा खबर

कुल्छा खुर्द में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

top-news

मीरगंज। सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर ग्राम कुल्छा खुर्द स्थित शिव कुटिया में कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों की सेवा-सुविधा के लिए आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान शिवभक्तों एवं कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला एवं तहसीलदार आशीष कुमार,नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सिमरन मैथानिया ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए सात्विक भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम स्थल, प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

एनएच-24 पर बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों का लगातार स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर लेखपाल कमलजीत, पुष्पेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, यादराम, पंडित अनिल कुमार शर्मा, डॉ.सुरेंद्र पाल, संदीप कटियार, गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष अजय वीर सिंह, पूर्व प्रधान विशाल गंगवार, नेतराम नेता, वीरपाल पांडेय, राजेश गंगवार, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य, नीलेश मौर्य सहित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *