आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विकासखण्ड हलधरमऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
विधायक कटरा बाजार की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण
गोण्डा I विकासखण्ड हलधरमऊ में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ विधायक कटरा बाजार बावन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर विकासखण्ड मुख्यालय हलधरमऊ से चौरीचौराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विकासखण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली में देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक बावन सिंह जी द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इसके उपरांत विधायक जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







