आज की ताजा खबर

गोमती मित्र मंडल स्वतः समर्पित स्वच्छता प्रहरियों का समूहःमदन सिंह

top-news

सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल की ओर से रविवार को श्री सीताकुंड धाम पर 744वां साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान आयोजित किया गया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक चले अभियान में गोमती नदी के पूरे तट, परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की व्यापक सफाई की गई। सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि गोमती मित्र मंडल स्वतः समर्पित स्वच्छता प्रहरियों का समूह है। यह न तो कोई एनजीओ है और न ही शासन से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या चंदा प्राप्त करता है। संगठन अपने संकल्प और सदस्यों के आपसी सहयोग से लगातार स्वच्छता अभियान चला रहा है।


प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी ने कहा कि सावन से शुरू होने वाला त्योहारों का सिलसिला होली तक चलेगा। ऐसे में सीताकुंड धाम पर स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने गोमती मित्रों से श्रद्धालुओं को जागरूक करने की अपील की कि पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री नदी या परिसर में न डालें।

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, संतकुमार प्रधान, दिनकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी, सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी, रामू सोनी, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मास्टर सम्राट, आनंद वत्स, राज मिश्रा, अभय मिश्रा, अभय सोनी, आभास सहित मंडल के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *