आज की ताजा खबर

सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में विपुल ने मारी बाजी

top-news

मोतिगरपुर, सुलतानपुर। क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी विपुल वर्मा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा-2025 में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 10वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है।

विपुल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के निजी विद्यालय से कक्षा आठ तक प्राप्त की। इसके बाद सीएल इंटर कॉलेज छीटेपट्टी से कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई की।


कोटा में जेईई की तैयारी की और एनआईटी जालंधर से 2018 से 2022 के बीच मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

वर्ष 2023 में उन्हें गुजरात की एआईएल कंपनी में नौकरी मिली। करीब एक वर्ष नौकरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2024 में यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी।

लगातार मेहनत की और वर्ष 2025 की सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में देशभर में 10वीं रैंक हासिल कर ली। विपुल के पिता जगदीश वर्मा किसान हैं, जबकि मां राजकुमारी गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप वर्मा पीएचडी कर रहे हैं। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *