आज की ताजा खबर

समय पर जांच से कैंसर की रोकथाम संभवःविशेषज्ञ

top-news

कमला नेहरू संस्थान में ‘आनंदी मां अभियान’ के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम  

सुलतानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में समाजशास्त्र विभाग की ओर से शुक्रवार को अंबेडकर सभागार में ‘आनंदी मां, एक जीवन बचाओ अभियान’ एवं ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तहत सृजनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील प्रताप सिंह और पूर्व प्राचार्य एवं बीओजी अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और बचाव के उपायों से कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


उन्होंने कहाकि बचाव ही सर्वाेत्तम उपचार है। डॉ.कमल किशोर ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और समय-समय पर जांच के साथ एचपीवी टीकाकरण पर जोर दिया। डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अमित झा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

भाषण में मरियम साहिबा प्रथम, गरिमा द्वितीय और आभा तृतीय रहीं। निबंध में मरियम प्रथम, पलक नूर द्वितीय तथा निखिल और अंजली संयुक्त रूप से तृतीय रहे। संचालन एवं आयोजन डॉ. नीतू सिंह, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग ने किया।

इस मौके पर डॉ. सुनीता राय, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. सुरेश यादव, डॉ. सीमा दुबे, डॉ. निकहत रफीक, डॉ. दीपमाला द्विवेदी, अश्वनी मिश्रा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अतुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *