आज की ताजा खबर

हार-जीत खेल का हिस्साःसूफियान

top-news

भदैयाँ, सुलतानपुर। क्षेत्र के नेवादानूपुर ग्रामसभा में ग्रामसभा एवं राज कबड्डी अकादमी के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय मोहम्मद सूफियान ने फीता काटकर किया। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि मोहम्मद सूफियान ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल कायम करता है। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सद्भाव के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है।


खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने आयोजन समिति को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष आकाश सरोज, उपाध्यक्ष शशांक मौर्य व रवि, कोषाध्यक्ष गौरव (हवलदार सरोज) सहित कमेटी के सदस्य अखिलेश, विजय, गौरव, शैलेष, अमित, दद्दन, दीपक, अनुज, जिलेदार, खुशियाल, इसराफील, राहिल और विकास मौजूद रहे। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *