आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दक्ष प्रजापति जयंती में सामाजिक उत्थान और अधिकारों की गूंज
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने योजनाओं से जुड़ने का दिया संदेश
सुलतानपुर। पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के बैनर तले महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभागार में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही। भीड़ देखकर राज्यमंत्री ने आयोजकों की सराहना की और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान पर विस्तार से अपनी बात रखी।
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। सरकार विभिन्न वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। समाज के लोगों को योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज को संगठित होकर विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शीला पंडित एमएलसी बिहार, शिवरानी पंडित एमएलसी बिहार, ओमप्रकाश गोला राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष माटी कला बोर्ड, दयाराम प्रजापति, अंजू प्रजापति और लोकेश प्रजापति ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने समाज को शिक्षा, संगठन और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अमेठी विधायक महाराजी देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। उनकी गैरमौजूदगी भी कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रजापति ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव जगदीश प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, मंगरु प्रजापति, वीरेंद्र भार्गव, सचिव जगन्नाथ प्रजापति, श्याम प्रजापति, वीरभान प्रजापति, शिव कुमार, राम आसरे, राम सूरत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विनोद सिंह ने भाषण में खुद दी सफाई
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री एवं भाजपा के शहर विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रजापति समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का भी स्वयं जिक्र करते हुए उपस्थित जनसमूह के सामने सफाई दी। उन्होंने आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया। गौरतलब है कि एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों को लेकर पिछले दिनों से जिले की राजनीति में चर्चा है। कार्यक्रम में विधायक से किसी ने इस संबंध में सवाल नहीं किया था, बल्कि अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने मामले का जिक्र करते हुए अपना पक्ष रखा।
उठा बसंती देवी के मकान का मामला
शहर के गभडिया निवासी बसंती देवी प्रजापति के मकान में वर्षों से संचालित पुलिस चौकी का मामला भी राज्यमंत्री के सामने रखा गया। बताया गया कि करीब दस वर्षों से मकान पुलिस चौकी के रूप में इस्तेमाल हो रहा है और मकान स्वामिनी को किराया नहीं दिया जा रहा है। मकान खाली कराने के लिए वह लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। यह भी बताया गया कि पुलिस चौकी के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है, इसके बावजूद मकान खाली नहीं कराया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, विधायक विनोद सिंह पर लगे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर राज्यमंत्री ने कन्नी काट गए।
मंत्री को होमगार्ड जवानों ने सौंपा मांगपत्र
जिले में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति को होमगार्ड जवानों ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जवानों ने आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा आजीवन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही भविष्य निधि लागू करने, दुर्घटना की स्थिति में कम से कम छह माह की ड्यूटी माने जाने और 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक पेंशन की सुविधा लागू किए जाने की मांग उठाई। होमगार्ड जवानों ने महिला जवानों को मातृत्व लाभ देने, प्रशिक्षण के दौरान भोजन भत्ता उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण भत्ते से कटौती न किए जाने तथा मृत्यु की स्थिति में अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये उपलब्ध कराने की मांग भी की। ज्ञापन सौंपने के दौरान फिरोज अहमद, राम तीरथ प्रजापति, मोहम्मद जमीं, मोहम्मद परवेज, सुरेंद्र प्रसाद, हिमांशु सिंह, सियाराम यादव, अनिल कुमार पाठक, देवनाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







