आज की ताजा खबर

कांग्रेसियों ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस,महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

top-news

सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को अगस्त क्रांति दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कांग्रेसजनों ने जलकल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जिला पंचायत परिसर में शहीद राजगुरु, सुखदेव और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके बाद कांग्रेसजन बस स्टॉप स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन सुभाष मार्केट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।


इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला गया।

पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि आजादी लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। क्रांति दिवस वीर सेनानियों के त्याग को याद करने का अवसर है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता हामिद राईनी ने कहा कि क्रांति दिवस केवल ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला अवसर है।

कांग्रेस नेता गुड्डू जायसवाल ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस मौके पर हाजी फिरोज, सुरेश चंद्र मिश्रा, असलम अंसारी, मोहसिन सलीम, विनय त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, सुहेल अहमद, अवधेश गौतम, शुभम रावत, श्याम लगन कोरी, राम अचल दीक्षित, शीतला प्रसाद साहू समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *