आज की ताजा खबर

लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने प्रशांत गंगवार, राजेंद्र यादव जिला मंत्री

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष और जिला मंत्री पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में प्रशांत गंगवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय गंगवार को 43 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

वहीं, जिला मंत्री पद पर राजेंद्र यादव ने शल्य सिंह को 37 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का लेखपालों और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।


कार्यकारिणी के पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक गंगवार, जिला उपमंत्री पद पर विशाल इंदु, जिला कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सिंह राना और जिला ऑडिटर पद पर श्रीमती सुमन निर्विरोध चुनी गईं।

निर्वाचन प्रक्रिया बरेली मंडल के सह-सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार चौधरी तथा सह-चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह, जिला मंत्री शाहजहांपुर की देखरेख में संपन्न हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन प्रवेन्द्र सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की।

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत गंगवार और जिला मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि संघ की एकजुटता बनाए रखना और लेखपालों की विभागीय एवं स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने राजस्व कार्यों को और अधिक सुचारू ढंग से संपादित कराने का भी संकल्प लिया। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल और जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *