आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में बस चालक से विवाद के बाद पथराव, पांच आरोपी गिरफ्तार; यात्रियों को आई चोटें
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
सुशील मिश्रा
बन्धुआकला पुलिस ने पांचों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू की
सुलतानपुर। थाना बन्धुआकला पुलिस ने बस चालक से विवाद के बाद बस पर पथराव करने के मामले में पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बस को साइड देने और हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद बस पर पत्थर फेंके थे। पथराव में बस का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कुछ यात्रियों को चोटें आईं।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम भांई निवासी पवन चौरसिया बस चालक हैं। 8 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह बस लेकर थाना धम्मौर क्षेत्र से ग्राम मनियारपुर की ओर जा रहे थे। अमहट चौराहे से पहले डिहवा मोड़ के पास दो बाइक पर सवार पांच युवकों से बस को साइड देने और हार्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।
जुड़ूपुर मोड़ के पास बस पर किया पथराव
पुलिस के अनुसार, कहासुनी के बाद बाइक सवार युवक आगे निकल गए। आरोप है कि थाना बन्धुआकला क्षेत्र के जुड़ूपुर मोड़ के पास आरोपियों ने बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव से बस का पिछला शीशा टूट गया। घटना के दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं।
मामले की सूचना मिलने के बाद बन्धुआकला पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र पंचरतन (27), करन पुत्र स्व. गोविन्द (26), शुभम हेला पुत्र स्व. गुड्डू (28), अंकित हेला पुत्र दीपक कुमार (24) और राँविन चौधरी पुत्र स्व. विजय चौधरी (24), सभी निवासी कोतवाली के पीछे गल्ला मंडी, गंदा नाला, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सरोज, कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल रंजीत कुमार सोनकर और रिजर्व कांस्टेबल विजय सिंह यादव शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







