आज की ताजा खबर

सावन के पावन महीने में रेलवे स्टेशन पर शिव चालीसा एवं भंडारे का आयोजन

top-news

मोहम्मद नईम 

पडरौना कुशीनगर। सावन मास के पावन अवसर पर रविवार को ‘हम हैं सुबह के सिकंदर’ ग्रुप एवं योगा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पडरौना परिसर में भगवान भोलेनाथ की शिव चालीसा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया। शिव चालीसा पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही उन्होंने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। आयोजन का मनमोहक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


 इस दौरान मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सावन केवल आस्था का महीना नहीं, बल्कि प्रकृति के नवजीवन का भी प्रतीक है। वर्षा ऋतु में धरती, जल और हरियाली का संतुलन हमारे जीवन को सीधे प्रभावित करता है।

भगवान श्री शंकर जी के स्वरूप में भी प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का गहरा संदेश मिलता है। उनकी जटाओं में गंगा, मस्तक पर चंद्रमा और गले में नाग, जो प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी से जल जंगल और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। 

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक गण सुनील कुमार गुप्ता, मनोज चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, विजय सिंह चंदेल, मनोज सिंह, सुनील जायसवाल, सुरेश गोयल , राधामोहन सहाय, सत्यजीत द्विवेदी, राजू जायसवाल, बड़े वर्मा, राजू कुमार, विद्यानद वर्मा, बासुकी जायसवाल, अवधेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बिपिन चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *