आज की ताजा खबर

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 21 नंदियों को नंदीशाला भेजा

top-news

अधिकारियों ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

अमरीक सिंह

जलालाबाद-शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड जलालाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे नंदियों को नंदीशाला पहुंचाया गया। शनिवार और रविवार को चले अभियान में करीब 21 नंदियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

खंड विकास अधिकारी विकास किशोर के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमेश मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम में ग्राम विकास अधिकारी यूनुस खां, अजय सिंह, शकील, विश्वास यादव, अरुण निगम और राजवीर सिंह शामिल रहे।


कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी

अभियान के दौरान टीम ने कांवड़ मार्गों और सड़क किनारे घूम रहे नंदियों को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया। अधिकारियों का कहना है कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में आवारा गोवंश के कारण किसी तरह की दुर्घटना या यातायात में बाधा न हो, इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सड़क पर किसी भी तरह की बाधा को दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

21 नंदियों को नंदीशाला भेजा

खंड विकास अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि अभियान के तहत 21 नंदियों को पकड़कर नंदीशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जरूरत के अनुसार अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *