आज की ताजा खबर

नव प्रवेशित छात्रों का हुआ ओरिएंटेशन, औद्योगिक प्रशिक्षण पर जोर

top-news

मोहम्मद नईम 

कुशीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा और महामाया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंशाछापर ने

 नए शैक्षणिक सत्र में तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की दिशा में तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों संस्थानों में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए 14 दिवसीय अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को संस्थान, पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला, अनुशासन और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा के प्रधानाचार्य मनीष कुमार यादव और महामाया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंशाछापर के प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्थानों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक से 14 अगस्त तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए सहायता डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जा रही है। साथ ही विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले जिससे उनको उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

विद्यार्थियों को संस्थानों की कार्ययोजना में औद्योगिक भ्रमण और इंटर्नशिप को विशेष स्थान दिया गया है। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा तथा अनिवार्य इंटर्नशिप के माध्यम से उन्हें कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव दिलाया जाएगा। संस्थान के सेवायोजन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों के साथ समन्वय कर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

प्रधानाचार्यों ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के योग्य बनाना संस्थानों का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि पिछले सत्रों में भी संस्थागत सेवायोजन विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण और विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *