आज की ताजा खबर

चयन वेतनमान लागू होने पर राशैम सदस्यों ने ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह को किया सम्मानित

top-news

15 हजार शिक्षक भर्ती बैच के शिक्षकों का चयन वेतनमान समय से स्वीकृत और लागू होने पर खुशी

शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में संगठन के प्रयासों की सदस्यों ने सराहना की

मोहम्मद नईम 

दुदही कुशीनगर। ‎15 हजार शिक्षक भर्ती बैच के शिक्षकों का चयन वेतनमान समय से स्वीकृत और लागू होने पर दुदही ब्लॉक के शिक्षकों में हर्ष है। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राशैम) के सदस्य शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह को अंगवस्त्र एवं तैलचित्र भेंटकर सम्मानित किया।

शिक्षकों ने महासंघ की ओर से शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सम्मान स्वीकार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।


शिक्षकों के सभी प्रकार के बकाया देयक, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), एक दिन की वेतन कटौती सहित अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।

जिला मंत्री आशीष मिश्र ने कहा कि 15 हजार शिक्षक भर्ती बैच के वेतन वृद्धि की विसंगति का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजक भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दुदही परमानंद पाण्डेय, संयुक्त मंत्री नीतीश चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज यादव सहित राजेश सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अनिल जायसवाल, अजीत तिवारी, राजीव कुशवाहा, समीर सिंह, महेश कुमार, आफताब आलम, सुभाष यादव, स्वतंत्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, हरेंद्र गुप्ता, रजनीश सिंह, पंकज प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *