आज की ताजा खबर

शिवरात्रि महोत्सव में 501 कन्याओं संग निकली जलयात्रा, बांसी नदी से लाया गया जल

top-news

‎त्रिदिवसीय सावन शिवरात्रि महोत्सव का प्रथम दिन भजनों पर थिरकते और जयघोष करते हुए शिवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

51 नदियों के जल के साथ भगवान जीतेश्वर शिव का होगा अभिषेक

मोहम्मद नईम 

राजापाकड़ कुशीनगर। जनपद के ‎तमकुहीराज विकास खंड के राजापाकड़ धाम स्थित श्री जीतेश्वर शिव मंदिर परिसर में श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन रविवार को 501 कन्याओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलयात्रा निकाली।

मंदिर परिसर से दोपहिया और चारपहिया वाहनों से श्रद्धालु रामायणकालीन बांसी नदी के शिवाघाट पहुंचे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बज रहे भजनों के बीच श्रद्धालु थिरकते, नृत्य करते और जयघोष करते हुए आगे बढ़े।


शिवाघाट पहुंचने पर मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में, पुरुष श्रद्धालुओं ने विभिन्न पात्रों में तथा समिति सदस्यों ने ड्रम में नदी का जल भरा।

इस जल में देशभर की 151 पवित्र नदियों का जल मिलाकर 11 अगस्त को भगवान जीतेश्वर शिव का अभिषेक किया जाएगा। पं. कालीचरण मिश्र ने विधिवत पूजन कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव व प्रबंधक मुकेश यादव ने बताया कि सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के साथ अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू होगा।

शाम को त्रयोदशी प्रदोष पूजा होगी। मंगलवार को सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, हवन-पूजन और प्रसाद वितरण समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

इस दौरान मृत्युंजय सिंह मोनू, विजय श्रीवास्तव, ईश्वरचंद गुप्त, राजनारायण मिश्र चुन्नू, डब्लू मिश्र, हरेश यादव, संदीप यादव भोलू, आनंद यादव, छोटे ठाकुर, जोखू यादव, पुजारी सुनील मिश्र, बोलार बाबा, हरेंद्र यादव, अनूप गोंड, रवि वर्मा, रामप्रीत गोंड, राणा प्रताप सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, विष्णु सिंह, रामपति कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *