आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल, दो को किया गया जिला अस्पताल रेफर
- दैनिक लोक भारती
- 09 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
खड्डा कुशीनगर। जनपद के खड्डा क्षेत्र के पकड़ी और पढ़रहवा मोड़ के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार भैंसहा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव (55 वर्ष) रोज की तरह सुबह दूध लेकर खड्डा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ी-पढ़रहवा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में अनिरुद्ध यादव के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं दूसरी बाइक चला रहा भोला राजभर (26 वर्ष) ग्राम सभा लक्ष्मीपुर पढ़रहवा का निवासी बताया जा रहा है। वह पकड़ी की ओर जा रहा था। दुर्घटना में भोला राजभर समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनिरुद्ध यादव और भोला राजभर की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ी-पढ़रहवा मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर चेतावनी संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और घायलों के बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







