आज की ताजा खबर

कछला से गंगाजल लेकर पैदल बदायूं पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक, जगह-जगह पुष्पवर्षा से गूंजा 'हर-हर महादेव'

top-news

कछला घाट से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, स्वागत में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
-एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों ने बरसाए फूल
-भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की मौजूदगी में हुआ भव्य अभिनंदन
-सावन के दूसरे सोमवार को दातागंज के पंचतेश्वर महादेव पर होगा जलाभिषेक

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं ।धार्मिक आस्था और शिवभक्ति के माहौल के बीच रविवार को भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में कांवरियों का विशाल जत्था कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल बदायूं पहुंचा। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही शिवभक्तों के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया।

पुलिस प्रशासन और पत्रकारों ने किया स्वागत

लालपुल पर शिखर मेडिकल स्टोर द्वारा स्वागत के बाद कांवरियों का जत्था इंद्रचौक पहुंचा। वहां एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी, कोतवाली व सिविल लाइंस थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर कांवरियों का अभिनंदन किया। इंद्रचौक, कदीर मार्केट और आसपास के बाजारों में स्थानीय व्यापारियों तथा पत्रकारों ने भी पुष्पवर्षा कर फल, शीतल जल और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष के आवास और भाजपा कार्यालय में अभिनंदन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के आवास पर राणा प्रताप सिंह और जेके सक्सेना समेत सैकड़ों लोगों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात बदायूं स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आशीष शाक्य, जुगेंद्र राठौर, अनुभव उपाध्याय, उमेश राठौर, अमन मयंक शर्मा, आरती कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बालाजी मंदिर, कचहरी चौराहा, प्रजापति टी स्टाल और सभासद जया साहू के आवास पर भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।

 दातागंज में विश्राम के बाद सोमवार सुबह होगा जलाभिषेक

कछला से पैदल बदायूं पहुंचे कांवरियों का जत्था रविवार रात दातागंज के सराय स्थित ऐतिहासिक पंचतेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर में विश्राम करेगा। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में शिवभक्त पंचतेश्वर महादेव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह की देखरेख में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और कांवड़ियों का आवागमन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *