आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सावन के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी में कड़ा पहरा, गोला शहर बना किले में तब्दील
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
हर सड़क पर बैरिकेडिंग, हाईवे पर बस-ट्रकों की एंट्री बंद,कांवड़ियों के लिए अलग रूट, डीएम-एसएसपी ने की पुष्पवर्षा
राजीव अग्निहोत्री
लखीमपुर खीरी। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था लागू की है।
गोला शहर में हाईवे से आने वाली बसों और ट्रकों का प्रवेश रोक दिया गया है। शहर के भीतर केवल वीआईपी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगाई गई है, जबकि बाइक सवारों को आवागमन की अनुमति दी गई है। प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लागू की गई है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
कांवड़ियों के लिए तय किए गए अलग-अलग मार्ग
सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने पैदल यात्रियों और डाक कांवड़ के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। सिनेमा रोड को कांवड़ियों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं डाक कांवड़ के आवागमन के लिए मिल रोड का रास्ता निर्धारित किया गया है।
शहर की सड़कों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा
सावन के दूसरे सोमवार पर गोला पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का प्रशासन और स्थानीय स्तर पर स्वागत भी किया गया। डीएम, एसएसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा के दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि सावन के दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
https://youtube.com/shorts/MX8EGtldJr4
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







