आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लखीमपुर में कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, नाबालिग को जिम्मेदार बता रही पुलिस; कार्रवाई पर उठे सवाल
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
8-9 संदिग्धों को हिरासत में लेने की बात, जांच में मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर का नाम सामने आया
पुलिस ने कहा- साजिश नहीं, किशोर की हरकत; मामले में आगे की जांच जारी
ऋषभ त्यागी
लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र में रविवार रात कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर लगने की घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना में राजापुर निवासी विकास के सिर में चोट आई थी। सूचना के बाद सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना 9 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली सदर की चौकी रामापुर क्षेत्र के ग्राम जुलाहवन पुरवा के पास की बताई गई है। कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच में नाबालिग का नाम सामने आया
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग लड़के को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस का कहना है कि उक्त किशोर द्वारा पहले भी पड़ोस के लोगों और उनके घरों पर इसी तरह की हरकतें किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों पर कार्रवाई को लेकर सवाल
घटना के बाद करीब 8-9 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, पुलिस की वर्तमान जांच में नाबालिग को जिम्मेदार बताए जाने के बाद अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि शुरुआती कार्रवाई और बाद की पुलिस जांच के बीच स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।
फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







