आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीतापुर में चेन स्नेचिंग का 36 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 10 Aug, 2026
लालबाग चौराहे के पास महिला से लूटी गई चेन के टुकड़े बरामद, दो तमंचे, कारतूस और बाइक मिली; पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को कनवाखेड़ा अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहे थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान फरहान पुत्र मो. युशुफ और कामिल पुत्र हसन अख्तर, दोनों निवासी चौखड़िया रोड, कस्बा व थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
लालबाग चौराहे पर महिला से छीनी थी चेन
पुलिस के मुताबिक, आठ अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के लालबाग चौराहे के पास एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे।
सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से कनवाखेड़ा अंडरपास की ओर आ रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे बदमाश
सूचना के आधार पर पुलिस ने कनवाखेड़ा अंडरपास से फायरिंग बट मार्ग के जंगल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया।
चेन के टुकड़े और अवैध असलहे बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चेन के दो टुकड़े, एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक 315 बोर का देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने घटना का 36 घंटे के भीतर खुलासा करने और वांछित आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में एसओजी तथा कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अश्मित भारती, उपनिरीक्षक स्वाती चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक पूजा कटियार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह सहित सोनल तोमर, राहुल कुमार, दानवीर सिंह, डाली रानी, भानू राठी, ब्रह्मफूल, अनुज, भूपेंद्र राणा, बृजनाथ द्विवेदी, रोहित, दीपक और प्रिंस शामिल रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







