आज की ताजा खबर

कानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा बाइक सवार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

top-news

साढ़ थाना क्षेत्र में दरगाहीलाल पुल के पास हुई मुठभेड़, आरोपी सीएचसी भीतरगांव में भर्ती,पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर फायरिंग का आरोप

विक्की सिंह

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार युवक के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दरगाहीलाल पुल के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने की कोशिश की।

तेज गति होने के कारण कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।


घायल आरोपी को सीएचसी भीतरगांव भेजा गया

पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव भेजा। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच के साथ मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *