आज की ताजा खबर

सियासत में फिर गरमाया संग्राम,ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा

top-news

वायरल ऑडियो को लेकर सुल्तानपुर की सियासत में मचा भूचाल

सुशील मिश्र

सुल्तानपुर। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनू सिंह का दावा है कि इस ऑडियो से उनकी और उनके पूर्व विधायक भाई चन्द्रभद्र सिंह की हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है।

मोनू सिंह ने पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए यह भी आरोप लगाया कि जेल में मुलाकात के दौरान मुन्ना बजरंगी से हत्या करवाने की बात सामने आई थी। अब सवाल सिर्फ एक वायरल ऑडियो का नहीं बल्कि उसके पीछे छिपे कथित साजिश के सच का है।


मोनू सिंह ने एसपी चारु निगम से मुलाकात कर वॉइस रिकॉर्डिंग और शिकायती पत्र सौंपते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो कोर्ट की शरण में जाएंगे।

 सियासत में वार-पलटवार जारी है

मोनू सिंह ने कहा कि अगर आरोप बेबुनियाद हैं तो जांच से डर कैसा। और अगर ऑडियो में साजिश की बू है तो कार्रवाई में देर कैसी।

अब गेंद पुलिस और जांच एजेंसियों के पाले में है। आरोपों की सच्चाई जांच में सामने आएगी लेकिन मोनू सिंह के इस खुलासे ने सुल्तानपुर की सियासत में हलचल जरूर पैदा कर दी है। आने वाले समय मे विनोद सिंह कों जवाब यही की जानता देगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *