आज की ताजा खबर

'बोल बम' के जयकारों से गूंजा गुप्तारगंज, सैकड़ों कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम को रवाना

top-news

सुशील मिश्र

कूरेभार/सुलतानपुर I सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का रंग गुप्तारगंज कस्बे में चरम पर दिखा। सोमवार को कस्बे से "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी नारों के बीच सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व कस्बे में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की तैयारी के बाद सभी कांवरियों ने कंधों पर गेरुआ ध्वज और कांवर धारण कर यात्रा शुरू की।


मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह कांवरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शरबत-फल वितरित किए। प्रशासन द्वारा भी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भक्तों का कहना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वे पूरी श्रद्धा के साथ बाबा को जल चढ़ाने जा रहे हैं। कस्बे का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है।

*इस पवित्र यात्रा में...पवन कुमार शर्मा, विनोद धोबी, मुन्ना अग्रहरि, कर्मवीर कोरी, कृष्णा कसौधन,शिवकुमार सोनी,राजन बाबू,मनोज शर्मा सहित कस्बे के सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए। सभी श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम पहुँचकर गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे*

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *